प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे गोलिया हनीफ चौराहे के पास शनिवार रात हुई मारपीट और फायरिंग में पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में दोनों पक्ष से दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। गोली से घायल दो लोगों का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटे एसआई सुधीर कुमार, अंकित श्रीवास्तव ने दो आरोपियों परसरामपुर के अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू और दिलीपपुर रतनमई के राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग बाइक से जा रहे थे। हनीफ चौराहे पर अजमत अली उर्फ शोएब, सरफराज उर्फ रावा, फैजल और कुछ अन्य से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्ष से फायर किया ...