जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने शनिवार की देर रात तक आठ आरोपितों की गिरफ्तारी की जिसमें तीन चोरी मामले के व एक जानलेवा हमले का आरोपित हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पूर्व में हुई चोरी के कई सामान भी बरामद किए हैं। एसपी विनीत कुमार के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार परसविगहा थाने की पुलिस ने डिहुरी गांव के निवासी अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व से भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। टेहटा थाने की पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.