धनबाद, जून 19 -- बरोरा। जमुआटांड़ हीरक चौक पर बुधवार की रात बड़ा पांडेडीह निवासी सुमन कुमार सिन्हा पर हुए जानलेवा हमला के मामले में बरोरा पुलिस ने गुरुवार को 4-5 अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और उसके गिरफ्तारी के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस घटनास्थल के समीप स्थित ट्रेड प्वाइंट पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की भी जांच की है। यह भी पढ़ें- सारोबाग में आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...