गिरडीह, फरवरी 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कथित बाइक चोर के आरोप में जानलेवा हमला करनेवाले विशनपुर के हुबलाल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 128/25 से जुड़ा हुआ है। जबकि इस मामले के अन्य दो आरोपी पुलिस के चंगुल से अब भी फरार बताया जाता है। यह घटना विशनपुर मोड़ पर 24 अगस्त 2025 की देर शाम में हुई थी। बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव निवासी मो परवेज अंसारी बैरगी स्थित एक ट्रैक्टर शो रूम में मैकेनिक का काम करता है। घटना की शाम वे अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बैरगी जा रहे थे। इस बीच विशनपुर मोड़ पर साथियों ने उसे बाइक से उतार दिया और वेलोग बेंगाबाद के दनुवाडीह गांव चले गये। वह अपना शो रुम मालिक राजू प्रसाद वर्मा के आने का इंतजार कर रहा था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.