जौनपुर, जून 27 -- रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, तमंचा तानकर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता दिनेश पाण्डेय निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना रामपुर ने तहरीर में बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे उनका पुत्र प्रदीप पाण्डेय उर्फ पप्पू किसी कार्य से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में प्रदीप पाण्डेय उर्फ पप्पू तथा प्रकाश पाण्डेय ने उसे रोक लिया और अवैध तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...