जानलेवा हमला के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में विगत दिनों पड़ोसी से हुये विवाद में जानलेवा हमला करने के आरोपी दो सगे भाई को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निकसपुर गांव निवासी रामचन्द्र झा के पुत्र संजय कुमार झा व हिमांशु कुमार झा के रूप में हुयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों भाइयों पर पड़ोसी राजकुमार झा पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट व शराब के मामले के दो आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- फायरिंग के आरोपी हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.