चंदौली, जुलाई 23 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने जान लेवा हमला के एक आरोपी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रतनपुरा गांव निवासी चिंता देवी ने तहरीर देकर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बीते 17 जून को रात करीब 10 बजे गांव के ही शिवबचन, शिवकुमार उर्फ कुंवर, शियाराम और रोहित ने जान से मारने की नीयत से उन पर और उनके पुत्र कमलेश पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया था। इस हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने मामले में वांछित अभियुक्त शिवबचन को बुधवार रात ग्राम रतनपुरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्...