अररिया, मार्च 25 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के सोहदी समदा गांव निवासी संजीव कुमार राय ने भूमि विवाद में अभद्र व्यवहार, मारपीट, छिनतई व जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें दीनानाथ राय, गौतम कुमार, पुरुषोत्तम राय, रंजना देवी व पूर्णिमा देवी को आरोपित किया गया है। घटना बीते 23 मार्च सुबह की बतायी गयी है। दर्ज मामले में सूचक ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उक्त लोगों द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाने लगा, मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस क्रम में जानलेवा प्रहार कर सिर जख्मी करने सहित छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...