जानलेवा हमला करने वाले तीन धराये
चंदौली, जून 7 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर पट्टी में आम तोड़ने के विवाद में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले में बलुआ पुलिस ने एक अभियुक्त और दो बाल अपचारी को रविवार को सैदपुर तीरगांवा गंगा पुल के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है। रमदत्तपुर गांव में बीते शुक्रवार को अमित कुशवाहा और नीतीश कुशवाहा को गांव के ही कुछ लोगो ने आम तोड़ने के विवाद को लेकर कैची, उस्तरा और लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने रमदत्तपुर के ही रहने वाले जयचंद्र और दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.