जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बांदा, मई 15 -- बांदा। नरैनी पुलिस ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । प्रभारी निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि 12 मई को थाना नरैनी क्षेत्र के देविन नगर के रहने वाले छोटेलाल ने सूचना दी कि उनके गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश व जमीन पर कब्जा करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, मुखबिर की सूचना पर रामनरेश पुत्र रामबहोरी व उसका बेटा अंकुर निवासी देविन नगर, शाहआलम पुत्र बाबू मिया निवासी अतर्रा रोड थाना नरैनी को पाड़ादेव मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.