फिरोजाबाद, मई 22 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में गांव कुर्री कूपा निवासी रामगोपाल पुत्र यादराम दिवाकर और मान सिंह कोरी पुत्र डोरीलाल के मकान आसपास बने हुए हैं। बुधवार को यादराम ने अपने पशुओं का गोबर नाली में कर दिया था। इसको देखते हुए मान सिंह ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। पेट, गर्दन, बाजू में चाकू लगने से मान सिंह पक्ष से अरुन पुत्र अमलेश, ललित पुत्र सरमन, सरमन पुत्र डोरीलाल, प्रेमपाल पुत्र सरमन, ओमशंकर पुत्र डोरीलाल और मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने ललित सहित दो लोगों को आगरा रेफर कर दिया था। शुक्रवार को इलाका पुलिस ने गुदांऊशाला से गांव वासुदेवपुर की ओर जाने वाले मार्ग से जानलेवा हमला करने वाले अंकुश पुत्र प्रभुदयाल, सूरज पुत्र चोब सिंह, प्रभुदयाल पुत्र सुनहरीलाल, सुनील पुत्र...