जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पेटरवार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बोकारो, मई 19 -- पेटरवार। पेटरवार पुलिस ने खेत की मेढ़ काटने और मारपीट के आरोपी हीरालाल साव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने अपने सहयोगियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी पेटरवार थाना में मामला दर्ज है।
प्राथमिकी की जानकारी इस संबंध में पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमा कला गांव निवासी नीरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज मामले के अनुसार 18 मई की शाम करीब चार बजे नीरज कुमार के बड़े पिता ने फोन कर सूचना दी कि हीरालाल साव एवं उसका पुत्र पवन साव जेसीबी मशीन से खेत की मेढ़ काट रहे हैं।
हमला और चोट सूचना मिलने पर नीरज कुमार के पिता मोहन साव मौके पर पहुंचे, जहां हीरालाल साव ने कथित रूप से कुदाल से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.