देहरादून, फरवरी 4 -- लक्सर। आपसी कहासुनी के दौरान भुरना के युवक को गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी ने जमानत के लिए लक्सर एडीजे कोर्ट में याचिका लगाई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी है। एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता सुकरम पाल सिंह अधाना ने बताया कि 17 अक्तुबर 2025 में भुरना गांव में युवकों के दो गुटों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। उसी दिन देर शाम एक पक्ष का युवक अतुल पुत्र तेलूराम अपने रिश्तेदार अमन पुत्र सोमपाल निवासी निरंजनपुर के साथ लक्सर आया था। यहां नरोजपुर रेलवे फाटक के पास पहले से घात लगाकर खड़े दूसरे पक्ष के युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। दोनों बचकर भागने लगे, तो पीछे से उन पर गोलियां चलाई गई। इसमें अमन को गोली लगी थी, जिस कारण उसे कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.