वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट ने जानलेवा हमला करने के मामले में शनिवार को भेलूपुर के कबीरनगर के आरोपी संस्कार सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन की ओर से डीजीसी मुनीब सिंह चौहान और वादी के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार वादी शैलेन्द्र प्रताप सिंह 11 फरवरी को सुबह न्यायालय आने के लिए घर से निकले थे। उसी वक्त आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। इस मामले वादी ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ::
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.