दरभंगा, मार्च 8 -- बिरौल, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग दो गांवों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त बिरौल गांव के दीपक उर्फ डिस्को सिंह एवं कुंदन झा हैं। तीसरा अभियुक्त तरवारा गांव का रहने वाला सुरेश साहू है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जेल भेजे गए बिरौल के कुंदन झा एवं दीपक उर्फ डिस्को सिंह के विरुद्ध सुपौल बाजार के व्यवसायी रामबाबू महथा के साथ मारपीट करने एवं रंगदारी वसूली करने का मामला दर्ज है। इस मामले में सात नामजद एवं 10-12 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें से एक अभियुक्त डब्लू सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह अभी बाहर है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.