बस्ती, जून 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अनिल कुमार ओझा निवासी कोरमा थाना कलवारी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी ने वादी और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज किया। गाली देने से मना करने पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादी के सिर पर वार करने, बीचबचाव करने आए उसके पिता और चाचा को लाठी डंडों से पीटना, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोट आई। पिता का हाथ टूट गया। घर का दरवाजा तोड़कर घुसे और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- जल्लूगढ़ी में विवाद में लाठी डंडों से हमला, कई घायल इस मामले में पुलिस ने कोदई, चंद्रेश, सुरमेश, अंशिका, पुनीता, अनुराग और फूलमती निवासी कोरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...