काशीपुर, अगस्त 19 -- काशीपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुकंदपुर दभौरा निवासी बलविंदर सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 मई की शाम वह काम से घर लौट रहा था। यूके-18 रेस्टोरेंट के पास चार-पांच बाइकों पर सवार जरनैल सिंह, परमजीत कौर, लखविंदर कौर, गुरमीत सिंह, मंदीप सिंह, अमनजीत कौर, देशराज सिंह व गिंदर कौर ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया, जिसमें गुरमीत सिंह ने सिर पर डंडा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। राहगीरों और पीड़ित के भाइयों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...