नैनीताल, जनवरी 4 -- नैनीताल। मंगोली में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मंगोली पट्टी के गजेंद्र सिंह महरा ने कोतवाली मल्लीताल में दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर की शाम वो अपने घर जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय मंगोली के पास पहुंचते ही किशन सिंह महरा ने बगैर किसी बात के उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका सगा भाई भी वहां आ गया। किसी तरह उनसे जान बचाई। आरोप है कि किशन सिंह ने उनके कोर्ट केस संबंधित दस्तावेजों भी फाड़ने के साथ मोबाइल तोड़ दिया। सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली। आरोपी ने परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.