रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। हत्या के प्रयास और लूटकांड के फरार इनामी आरोपी को सितारगंज पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार देर रात मथुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह खानाबदोश जीवन जी रहा था। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को एचएस अस्पताल के पास चाय दुकानदार पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने राकेश सक्सेना पुत्र पूरन लाल सक्सेना निवासी जनता फार्म, सितारगंज पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया था। परिजनों को वह अगली सुबह गंभीर हालत में खोखे में पड़ा मिला था। लंबे इलाज के बावजूद राकेश आज भी मरणासन्न अवस्था में है। यह भी पढ़ें- लूट के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार उसके भाई गुड्डू सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विकास पाल उर्फ मुर्...