जानलेवा हमला और बलवा में नौ लोगों को दस दस साल की सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जानलेवा हमला और बलवा में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंन्द्र सचान ने 9 लोगों को दस दस साल की सजा से दंडित किया है। सजा पाने वालों में कई व्यापारी भी हैं। अदालत ने सभी नौ दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र की है। कमालगंज कस्बा निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 13 नवंबर 2020 को हनुमान मंदिर के दर्शन कर रात लगभग 10 बजे अपनी बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही गंगा गली चौराहे के पास पहुंचे कि पुरानी रंजिश और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण रास्ते में उनकी घेराबंदी कर दी गयी। जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। अचाानक उसके बैठ जाने से गोली सिर के पास से निकल गयी। इसके बाद हमलावर लाठी, डंडो, धारदार हथियार से पीटने लगे जिससे शरीर में चोटें आयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.