जानलेवा स्थिति में है जर्जर पुलिया
बेगुसराय, मई 15 -- बछवाड़ा। रुदौली पंचायत अंतर्गत रंका बरगद से भरौल कोठीघाट होते हुए नैपुर गाछी टोल तक जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया इन दिनों जानलेवा स्थिति में है। इस पुलिया का आधा से ज्यादा भाग कटकर नदी में गिर चुका है। ग्रामीण संजीव कुमार ईश्वर, गौरी शंकर ईश्वर, नीतीश सहनी, सौरव कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क भरौल गांव को मंसूरचक बाजार से सीधे जोड़ती है। सड़क से गुजरने के दौरान पुलिया की खाई में गिरकर अक्सर राहगीर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस जर्जर पुलिया की अविलम्ब मरम्मत करवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.