जानलेवा साबित हुई भीषण बारिश! घर की दीवार भरभरा कर गिरी, 2 महिलाओं की मौत
संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी के सीतापुर जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। कमलापुर और रामकोट इलाके में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमलापुर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी मायाराम की पत्नी ब्रजरानी (52) गुरुवार सुबह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। वह रसोई के पास सिल पर मसाला पीस रही थीं। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई।दीवार गिरने से महिला की मौत ब्रजरानी दीवार के मलबे के नीचे दब गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर घर में मौजूद बेटा प्रेम दौड़कर मौके पर पहुंचा। मां को मलबे में दबा देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.