गिरडीह, दिसम्बर 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। क्रिसमस डे के मौके पर खंडोली पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गया था। सैलानियों की भारी भीड़ से पर्यटन स्थल आने जाने वाले रास्ते में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। वहीं थीम पार्क के इंट्री गेट पर जाम का नजारा ही कुछ और था। कनकनाती ठंड में भी पर्यटन स्थल में सैलानियों की भारी भीड़ थी। हालांकि सुबह में भयंकर कोहरा से पर्यटन स्थल ढका हुआ था। दोपहर के बाद धूप खिलते ही खंडोली में सैलानियों का सैलाब उमड़ने लगा। दोपहर के डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहा। इस मौके पर जिला मुख्यालय के कई वीआईपी भी अपने परिवार के साथ खंडोली की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटन स्थल पहुंचे थे। इसमे गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ , एसडीएम, सार्जेंट मेजर के अलावा थाना प्रभारी सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.