गंगापार, फरवरी 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में जानलेवा मंझे को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कई दुकानों पर पहुंचकर चेकिंग की। बता दें कि लखनऊ में जानलेवा मंझे से युवक की मौत होने और उसके बाद सीएम की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चेकिंग अभियान चलाया है।जानलेवा मंझे को लेकर कई दुकानों पर सादे कपड़े में भी पुलिस गोपनीय ढंग से दुकानदारों पर शिंकजा कसने के मद्देनजर छानबीन करनी शुरू कर दी है। चेकिंग अभियान की जानकारी होते ही दुकानदार भी मंझे को बेचने को लेकर सतर्क हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...