हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूल में कैंप लगाकर चार माह के दुधमुंहे को जानलेवा बीमारों से बचाव को लेकर लगाए गए टीके ने ही उसकी जान ले ली। सोमवार को दिन में 12 बजे दुधमुंहे को कैंप में एक साथ तीन टीके लगाए गए थे। दिन में बच्चा खेलता रहा, मंगलवार तड़के तीन बजे के आसपास बच्चा नीला पड़ गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।थाना बिवांर के छानी कस्बा के परिषदीय विद्यालय में सोमवार को नियमित टीकाकरण का कैंप लगाया गया था। जिसमें बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर टीके लगाए गए थे। इसी कैंप में छानी निवासी शिवम शिवहरे के चार माह के पुत्र शिवेंद्र को भी टीका लगा था। शिवम ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने एक साथ तीन टीके लगाए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.