हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूल में विशेष सत्र में चार माह के दुधमुंहे बच्चे को जानलेवा बीमारों से बचाव को लेकर लगाए गए टीके ने ही उसकी जान ले ली। पिता का आरोप है कि सोमवार को दिन में 12 बजे दुधमुंहे को तीन टीके लगाए गए थे। मंगलवार तड़के तीन बजे के आसपास बच्चा नीला पड़ गया। बच्चे को लेकर पहले छानी सीएचसी भागे, जहां एक घंटे बाद आवास का दरवाजा खोलने वाले डॉक्टर ने बच्चे को गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। सुबह छह बजे के आसपास परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना बिवांर के छानी बुजुर्ग कस्बा के परिषदीय विद्यालय में सोमवार को नियमित टीकाकरण के विशेष सत्र में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर टीके लगाए गए थे। इसी सत्र में दिन...