जानलेवा बन गया 400 रुपयों का लेनदेन, बीच बाजार में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Murder Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में रुपयों का लेनदेन एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। कच्ची शराब के 400 रुपये बकाए को लेकर हुए झगड़े में हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। बीच बाजार में हुई युवक की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पर पहुंची। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महराजगंज जिले की पनियरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा टोला सेंदुअहवा निवासी राजमती के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे उनके पति मेवालाल प्रजापति बेटे अंश और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.