मैनपुरी, जनवरी 12 -- नगर के नगला खरा से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए जानलेवा बनी हुई है। इस लाइन से कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से लाइन हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ वर्ष पूर्व गांव के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकाली गई थी। उस समय ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए संभावित हादसों की आशंका जताई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर ग्रामीणों को चुप करा दिया। इसके बाद गांव के मकानों के ऊपर से लाइन डाल दी गई। लाइन डालने के बाद से तार ढीले होने और फॉल्ट की घटनाएं लगातार होती रही हैं। 15 सितंबर को लाइन की चपेट में आने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.