बिजनौर, जून 11 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर में शादी वाला रसगुल्ला जानलेवा बन गया। रसगुल्ला खाने के बाद तीन परिवारों के लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर दो साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव जीतपुर निवासी सुधा देवी मंडावर के गांव दौलतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह से लौटते समय उन्हें भेंट स्वरूप रसगुल्ले मिले थे, जिन्हें वह अपने घर ले आईं। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाई तथा कुछ रसगुल्ले पड़ोसियों को भी दिए। मिठाई खाने के कुछ घंटों बाद परिवार के लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया ...