बरेली, अप्रैल 6 -- सेटेलाइट बस स्टैंड पर खुले नाले में गिरकर हुई हरदोई के युवक की मौत के मामले में आई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जांच में छोटे कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उन पर तो कार्रवाई कर दी गई मगर किसी भी बड़े अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं माना गया। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर हरदोई निवासी तौहीद की 24 मार्च की रात मौत हो गई थी। करीब 30 घंटे बाद उसका शव निकाला गया था। इस मामले में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और अधिशासी अभियंता को जांच सौंपी थी। शनिवार को टीम ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।जांच रिपोर्ट में दो जेई, एक सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, सुपरवाइजर और ठेकेदार को दोषी माना गया। हालांकि निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.