प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के समापुर मोहल्ला निवासी रितू देवी पत्नी मायाराम ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि 24 फरवरी को करीब तीन बजे दिन में वह अपने घर पर चारा काट रही थी। मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी से मारने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनुज पटेल, मनोज पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...