प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। गांव के ही अनुज पांडेय आए दिन उसको जानलेवा धमकियां देते हैं। 31 मार्च को उसका बेटा दिल्ली से घर वापस आया तो आरोपी ने उसके बेटे को मारने पीटने की धमकी दी, जिससे दहशत में उसे दिल्ली वापस भेजना पड़ा। वह घर में अपनी पत्नी, बहू और तीन छोटे बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि अनुज पहुंचा तो गालियां देते हुए ईंट पत्थर फेंके। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर जानमाल के रक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने अनुज पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.