सहारनपुर, मई 22 -- गंगोह। नगर की मुख्य शिवचौक से नानौता बाईपास वाया ककराली मार्ग की जानलेवा गड्ढों में तब्दील सडक के निर्माण को लेकर आखिरकार लोक निर्माण विभाग नींद से जाग गया है। और उसने आज गुरुवार से सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरवाने का काम करना शुरु कर दिया गया है। हालांकि नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद ने भी मौका मुआयना कर गड्ढों को तुरन्त भरवाने की घोषणा की थी। मगर आज तक काम शुरु नही हो सका। विधायक किरत सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को उक्त सडक का सर्वोच्च प्राथमिकता से जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिये थे। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं व स्वच्छता पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर जिस पर आज गुरुवार से ही विभाग ने काम शुरु कर दिया। ज्ञातव्य हो आपके अपने हिन्दुस्तान सहित तमाम म...