बाराबंकी, मार्च 10 -- सिरौलीगौसपुर। रामनगर से बदोसराय कोटवाधाम टिकैतनगर मार्ग की कच्ची पटरी बह जाने की खबर एक माह पूर्व हिन्दुस्तान ने प्राथमिकता से छापी थी। जिसके बाद अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खंड एक दीपक चौधरी के निर्देश के क्रम में अवर अभियंता शिल्की ने सोमवार को कोटवाधाम से मदारपुर तक कच्ची पटरी में हुए जानलेवा गड्ढों में मिटटी भराई का काम शुरू करवा दिया है। विदित रहे की शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार ने भी शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उपरोक्त मार्ग की कच्ची पटरी में हुए जानलेवा गड्ढों में मिटटी भराई करवाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को सडक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.