लोहरदगा, मार्च 18 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू-चांपी पथ पर स्थित रेलवे पुल संख्या 21 के दोनों ओर बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए लंबे समय से खतरा बने हुए थे। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया था। बीते दिनों आयोजित शांति समिति की बैठक में आमजनों ने थाना प्रभारी अजित कुमार को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था और शीघ्र समाधान की मांग उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित पहल की और संबंधित विभाग से समन्वय कर गड्ढों का समतलीकरण कराया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां-जहां इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.