घाटशिला, मार्च 24 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद द्वारा कुल 165 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया असित सरदार व मुखिया कालिपदो सरदार द्वारा किया गया। मौके पर विधायक ने क्षेत्र के 14 फुटबॉल टीमों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कंपनी से इस पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.