गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा और मेराल प्रखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर तथा पिछले चार दिनों के बिक्री ट्रेंड की जांच की। उस दौरान पेट्रोल लेने पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं से भी उन्होंने बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में लगमा और मेराल के दो पेट्रोल पंपों पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। दोनों मामलों की विस्तृत जांच के लिए गढ़वा एवं मेराल के सीओ तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने स्पष्टत: कहा कि पेट्रोल-डीज़ल आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आते हैं। अगर किसी पेट्रोल पंप द्वारा कृत्रिम संकट उत्पन्न करने या अनियमितता करने...