पटना, दिसम्बर 12 -- उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जिन लोगों ने जानबूझकर या गलत तरीके से दाखिल-खारिज और मापी कर भूमि विवाद पैदा किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे जालसाजों को यदि कोई विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मदद करते हैं तो उनपर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। ऐसी शिकायतों की जांच विभागीय स्तर से कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में नया कानूनी प्रावधान भी शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर उपमुख्यमंत्री ने पटना जिले के लिए भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में ऐसे संवाद आयोजित कर रैयतों की भूमि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह नई सरकार की नई पहल है। मौके पर पटना जिले के राजस्व एवं भूमि सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.