जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर मिलेगी बड़ी सजा, BCCI ने लागू किया नया रूल
बेंगलुरु, जुलाई 21 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 घरेलू सत्र से पहले 'खेल परिस्थितियों' में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जिसमें जानबूझकर नो बॉल करने वाले गेंदबाज को पूरे मैच से निलंबित करना प्रमुख है। कोई गेंदबाज अगर जानबूझकर 'फ्रंट-फुट नो-बॉल' या ऐसी गेंद फेंकता है जिसमें उसका पैर निर्धारित स्थान पर नहीं पड़ता तो उसे केवल उस पारी से नहीं, बल्कि पूरे मैच के शेष हिस्से से गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया जाएगा। अब तक लागू नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में गेंदबाज को केवल संबंधित पारी से गेंदबाजी करने से रोका जाता था। बीसीसीआई ने हाल ही में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा सुझाए गए इन संशोधनों को सभी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा कर दिया है। 'पीटीआई' के पास उपलब्ध बीसीसीआई के परिपत्र के अनुसार, 'खेल परिस्थितियों' के नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.