मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी शहर के जानपुल चौक से होकर गुजरनेवाले लोगों को काफी जदोजहद के बाद यहां के जाम से निकलने में सफलता मिलती है। जानपुल चौक पर सुबह से लेकर रात तक जाम की समस्या बनी रहती है। जानपुल चौक से होकर गुजरनेवाली सभी सड़कों के किनारे अतिक्रमण है। जानपुल चौक से ज्ञानबाबू चौक तक जानेवाली सड़क में दुकानदार अपने दुकानों से 10 फीट आगे तक अतिक्रमण किए हैं। जबकि जानपुल से स्टेशन रोड में जानेवाली सड़क के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे अवैध ठेला वालों को जगह दे दी है। जहां ठेला वाले दुकान लगाकर चाट, चाउमीन, ताश, मीट सहित अन्य सामान की बिक्री करते हैं। वहीं ज्ञानबाबू चौक जानेवाली सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसके कारण यहां सड़के काफी संकीर्ण हो गई है। सड़कों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.