सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।खिलाड़ियों की कदमताल, अनुशासन और उत्साह से गुरुवार को जानकी स्टेडियम का माहौल खेलमय हो गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर अपनी खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। मौका था जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के भव्य शुभारंभ का। यह भी पढ़ें- Dumka News: खेलो झारखंड में मसलिया, रामगढ़ और दुमका का दबदबाप्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम तनय सुल्तानिया व डीडीसी श्वेता भारती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता चार अक्टूबर तक चलेगी। जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्...