जानकी सेतु पर हादसे में युवक की मौत
रिषिकेष, मई 26 -- ऋषिकेश, संवाददाता। जानकी सेतु पर स्वर्गाश्रम से मुनिकीरेती आ रही एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिसपर सवार युवक जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को आपाताकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटें लगने की वजह से युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार की देर रात हुआ। 20 वर्षीय स्वीकृत थपलियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में दोस्तों से मिलने गया था। स्कूटी से लौटते समय जानकी सेतु पर उसका अचानक संतुलन बिगड़ा, जिसके बाद स्कूटी सेतु की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचनामाभर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.