अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। अयोध्या स्थित प्रसिद्ध जानकी महल, जिसे माता सीता (जानकी) के मायके के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहां की सभी धार्मिक परम्पराएं मिथिला शैली में संपादित होती हैं। यहां दूल्हा व दुल्हिन सरकार के रूप में युगल उपासना की जाती है। यहां श्रीराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा से श्रीराम चरित मानस का नवाह्न पारायण चल रहा है। संध्याकाल में बधाई गीतों का सिलसिला जारी है। वहीं 25 मार्च को नागपुर-आधारित संगीत मंडली द अनहद जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में युवा कलाकारों-रिशी, ध्रुव, दर्शन एवं योगेश-द्वारा की गई, अपने संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आह्लादित करेंगे। इसी तरह 26 मार्च को विठु माऊली वाद्य पथक द्वारा ढोल-ताशा की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.