सीतामढ़ी, जून 20 -- जनकपुरधाम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वाणिज्य महादूतावास, वीरगंज के तत्वावधान में जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। आयोजन भारतीय वाणिज्य महादूतावास वीरगंज, जानकी मंदिर व जनकपुर धाम उप महानगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। उद्घाटन राम रोशन दास, कृष्ण प्रसाद, रामाशीष यादव, मनोज कुमार साह तथा देवी सहाय मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग स्वस्थ और निरोग जीवन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, किडनी, पेट एवं श्वास संबंधी अनेक बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्...