अररिया, अप्रैल 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जनकपुर में जानकी नवमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकी नवमी की सुबह शनिवार को जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों साधु-संतों व आम नागरिक जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में बसबिट्टी स्थित दूधमती नदी पहुंचा। जहां साधु संत तथा आम नागरिक ने शाही स्नान किए। जानकी नवमी के अवसर पर सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जानकी मंदिर तथा अन्य मंदिरों में पूजा पाठ किए। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर,राम मंदिर, रत्न सागर, बिहार कुंड, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज, सुंदर सदन सहित अन्य मठ मंदिरों में भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। शाम में जानकी मंदिर में गंगा आरती आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम में जानकी मंदिर में 11 हजार दीप जलाये गये। ज...