दरभंगा, अप्रैल 25 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। धरती पुत्री मां जानकी का प्राकट्य दिवस विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 25 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रात:काल माता जानकी की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। आयोजन से संबंधित तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। यह जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि जानकी नवमी पर हर घर जानकी पूजनोत्सव सुनिश्चित करने के लिए संस्थान की ओर से धनुषधारिणी मां जानकी का कैलेंडर हर घर वितरित किया जा रहा है। समारोह में संस्थान के संरक्षक दोनों कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी और प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय के साथ ही पूर्व कुलपति द्वय प्रो. शशिनाथ झा एवं प्रो. देव नारायण झा उपस्थि...