जानकी नगर में सहयोग शिविर आयोजित, लाभुकों को मिले स्वीकृति पत्र
भागलपुर, मई 19 -- मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सदर प्रखंड के जानकी नगर में सरकार द्वारा निर्धारित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने शिविर में कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज गुप्ता, बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी, सीओ अंजली कुमारी, बीईओ विद्यासागर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कटिहार: सहयोग शिविर' में 105 आवेदनों का हुआ निपटारा बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.