सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। श्री सीतामढ़ी धाम से श्री जानकी जी की डोला पुजारी त्रिभुवन द्विवेदी के सानिध्य में संत, महंत एवं भक्तों के साथ निकाली गई। डोली 7 अप्रैल को श्री सीतामढ़ी धाम श्री जानकी प्राकटय स्थल रजत द्वार जानकी मंदिर, उर्विजा कुंड से चलकर सीताराम नाम का जय घोष करते निकली थी। यह डोला ढांगर गांव पहुंची जहां पर श्री राम जानकी मठ के महंत रामबाबू दास द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। रात्रि में आरती पूजन, भजनकीर्तन के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी। सीताराम संकीर्तन करते हुए जय सियाराम का जय घोष करते हुए डोला आगे निकली। परशुरामपुर में पहुंचने पर आरती पूजन हुआ। इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के संत महंत महिला भक्त श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में भक्त लोग शामिल हुए। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने फूलों की...