मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार सुबह मधुबनी रेलवे स्टेशन पर डाटा इंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार मंडल 40 वर्ष की मौत हो गई। वह लदनियां प्रखंड में सीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रहा था तभी घटना घटी। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल भेजा गया वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मधुबनी रेलवे के जीआरपी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि करीब 9.30 बजे जानकी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान घटना घटी। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन स्टेशन से खुली तो चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के फंसने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज क...