जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-चार के 280 परिवार को पानी संकट
लखनऊ, जून 24 -- जनकीपुरम विस्तार के सेक्टर-4 में फिर ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे सेक्टर चार में लगभग 280 परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। यहां पर पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है। भीषण गर्मी में लोगों को पार्क में लगे सबमर्सिबल से पानी ढोकर काम चलाना पड़ रहा है। आए दिन मोटर फुंकने से बाधित हो रही जलापूर्ति से लोग बहुत आक्रोशित हैं। जलकल विभाग को इसकी सूचना भी दी गयी है लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं गयी है। टैंकर भी नहीं भिजवाया गया है।
जलापूर्ति समस्या यहां पर आए दिन जलापूर्ति की समस्या खड़ी हो रही है। जानकीपुरम विस्तार सयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय व बाल वाटिका समिति सेक्टर-4 के अध्यक्ष प्रदीप नागर ने बताया कि लापरवाही के कारण बार-बार मोटर जल रही है। ट्यूबवेल से ही पूरे क्षेत्र की आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.